Donald Trump on India : रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका और यूरोप द्वारा लगातार भारत को निशाने पर लिए जाने के बीच भारत ने दो टूक जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यूरोप और अमेरिका स्वयं रूस से बड़े पैमाने पर व्यापार कर रहे हैं! फिर भारत को निशाना बनाना न सिर्फ अनुचित, बल्कि दोहरे मापदंड को दर्शाता है।
जहां एक ओर अमेरिका भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर चेतावनी दे रहा है, वहीं दूसरी ओर खुद रूस के साथ व्यापक व्यापारिक रिश्ते बनाए हुए है। भारत ने अपने तर्कों के साथ यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और अपने आर्थिक निर्णय राष्ट्रीय हितों के आधार पर ही लेगा। डोनाल्ड ट्रम्प सवालों का सही से जवाब ना दे पाए तब कहा मुझे नहीं पता
Table of Contents
ट्रंप ने जताई अनभिज्ञता, बोले- “हमें नहीं पता”
व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि अमेरिका भी रूस से उर्वरक और रसायन जैसे उत्पाद खरीदता है, तो उन्होंने कहा –”मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें इसकी जांच करनी होगी।”Donald Trump on India
लड़की ने मांगी आधी रात को लड़के से लिफ्ट, लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ…
यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रंप ने भारत पर पहले से लगाए गए 25% टैरिफ को और बढ़ाने की धमकी दी है। इसके अलावा, भारत पर रूसी तेल की खरीद के कारण जुर्माना भी लगाया गया है, जिसको लेकर अमेरिका बार-बार सवाल खड़े कर रहा है।
भारत ने गिनाया अमेरिका-यूरोप का रूस से व्यापार
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि सिर्फ ऊर्जा ही नहीं, बल्कि रूस के साथ यूरोप और अमेरिका का व्यापार उर्वरक, खनन उत्पाद, रसायन, स्टील, मशीनरी और ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट तक फैला हुआ है। अमेरिका अपने परमाणु उद्योग के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, ईवी उद्योग के लिए पैलेडियम, और कृषि के लिए उर्वरक तथा रसायनों का आयात करता रहा है।Donald Trump on India
Donald Trump on India
भारत ने दोहराया कि वह अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। विदेश मंत्रालय ने कहा, इस पृष्ठभूमि में भारत को निशाना बनाना न केवल अनुचित है, बल्कि अविवेकपूर्ण भी है। भारत, किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था की तरह, अपने हितों की रक्षा करेगा। 2024 में यूरोपीय संघ का रूस के साथ 67.5 अरब यूरो का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। 2023 में सेवाओं से संबंधित व्यापार लगभग 17.2 अरब यूरो रहा — जो भारत-रूस व्यापार से कहीं अधिक है।Donald Trump on India








Leave a Reply