Asia Cup 2025: इस खिलाडी ने की धमाकेदार वापसी, कप्तानी की कुर्सी के करीब पहुँचे, जायसवाल-अय्यर बाहर

Asia Cup 2025: क्रिकेट जगत के इस खिलाडी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में न सिर्फ शानदार वापसी की है, बल्कि सीधे उपकप्तान बनकर नेतृत्व की दौड़ में कदम रख दिया है। एशिया कप 2025 के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में इस खिलाडी की मौजूदगी ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इंग्लैंड दौरे से बाहर रहने के बाद यह वापसी किसी बयान से कम नहीं।

ये खिलाडी कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल है जो भारत की टी20आई टीम में लौट आए हैं और सीधे नेतृत्व की भूमिका में वापसी की है। 25 वर्षीय ओपनर को एशिया कप 2025 के लिए उपकप्तान नामित किया गया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले टी20 दौरे को मिस किया था। गिल, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ 15 सदस्यीय टीम में मुख्य ओपनरों में शामिल हैं, जिसका नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे।Asia Cup 2025

गिल vs जायसवाल-अय्यर फॉर्म में कौन भारी?

आईपीएल 2025 में गिल ने गुजरात टाइटंस के लिए 650 रन बनाए, स्ट्राइक रेट रहा 155.87। लेकिन हैरानी की बात ये है कि उनसे भी बेहतर आंकड़े रखने वाले यशस्वी जायसवाल (559 रन, SR 159.71) और श्रेयस अय्यर (604 रन, SR 175.07) को टीम में जगह नहीं मिली। क्या ये चयन गिल की कप्तानी की ओर बढ़ते कदम का संकेत है?

Asia Cup 2025 से ऑफिशियली तौर से बाहर हुई पाकिस्तान समेत यह दो टीम, अब इन देशों को मिलने जा रहा मौका

टीम में जसप्रीत बुमराह की भी वापसी हुई है, जो पिछले साल टी20 विश्व कप में भारत के “प्लेयर ऑफ द सीरीज़” रहे थे। वह मोहम्मद शमी की जगह आए हैं। बुमराह की मौजूदगी से तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा, जिसमें अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और हार्दिक पांड्या भी शामिल हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल मौजूद हैं, जबकि अभिषेक शर्मा आंशिक स्पिन विकल्प देंगे।Asia Cup 2025

Asia Cup 2025 टीम में बदलावों की बौछार

  • कप्तान: सूर्यकुमार यादव
  • उपकप्तान: शुभमन गिल
  • ओपनिंग तिकड़ी: गिल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा
  • स्पिन तिकड़ी: कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटे
  • तेज गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
  • ऑलराउंडर कटौती: वॉशिंगटन सुंदर, नितीश रेड्डी, रवि बिश्नोई बाहर

बुमराह की वापसी ने गेंदबाजी को धार दी है, जबकि जितेश शर्मा को दूसरे विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है।

ऑलराउंडर की कमी रणनीति या रिस्क?

टीम संयोजन से साफ है कि इस बार भारत एक ऑलराउंडर कम लेकर चल रहा है। क्या यह रणनीतिक बदलाव है या एक बड़ा जोखिम? शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने अपनी जगह बचा ली है, लेकिन सुंदर और रेड्डी जैसे खिलाड़ी बाहर हैं। भारत का मिशन एशिया कप की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होने जा रही है! भारत, जो अब तक आठ बार एशिया कप जीत चुका है, इस बार एक नए नेतृत्व और बदले हुए संयोजन के साथ मैदान में उतरेगा। क्या शुभमन गिल की उपकप्तानी भारत को नौवीं ट्रॉफी दिला पाएगी? Asia Cup 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related posts