Bastian Bandra last service : ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपों के बीच Shilpa Shetty का फेमस restaurant बंद! आखिरी रात की तैयारी शुरू

Bastian Bandra last service: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं! इस बार वजह है उनका मशहूर रेस्टोरेंट बास्टियन बांद्रा, जो आज रात अपनी अंतिम सेवा देने जा रहा है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा पर ₹60 करोड़ की गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखते हुए शिल्पा ने कहा, “इस गुरुवार एक युग का अंत हो रहा है… बास्टियन बांद्रा को अलविदा कहने का समय आ गया है।” उन्होंने बताया कि यह रेस्टोरेंट मुंबई की नाइटलाइफ़ का एक अहम हिस्सा रहा है, जहाँ अनगिनत यादें और जादुई पल बने हैं। हालाँकि, उनका दूसरा रेस्टोरेंट बास्टियन एट द टॉप अभी भी खुला रहेगा और गुरुवार रात का मिस्ट्री शो वहाँ जारी रहेगा। Bastian Bandra last service

Indian peanut export ban: US tariff के बीच लगा बड़ा झटका, Indonesia नहीं लेगा भारतीय मूंगफली, जाने रोक लगाने की क्‍या वजह?

धोखाधड़ी का मामला क्या है? Bastian Bandra last service

लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक दीपक कोठारी ने शिल्पा और राज कुंद्रा पर ₹60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि इस जोड़े ने व्यवसाय विस्तार के नाम पर पैसे लिए, लेकिन उसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया।

Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : 3 सितंबर 2025 आज का दिन सिंह राशि जातकों के लिए केयरफुल स्टेप्स लेकर चलने वाला है? पढ़ें पूरी खबर

शिल्पा के वकील प्रशांत पाटिल ने आरोपों को “बिल्कुल झूठा” बताया और कहा कि मामला 7-8 साल पुराना है। उन्होंने कहा, “अगर किसी के साथ धोखाधड़ी हुई होती, तो वह शिकायत करने के लिए इतने साल इंतज़ार नहीं करता।” Bastian Bandra last service

क्या बैस्टियन के बंद होने का इस विवाद से कोई संबंध है?

शिल्पा ने रेस्टोरेंट बंद करने का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इसे हालिया विवाद से जोड़ रहे हैं। क्या यह महज़ एक संयोग है या कुछ और? यह तो आने वाला समय ही बताएगा। कोठारी ने आरोप लगाया कि इस जोड़े ने व्यवसाय विस्तार के नाम पर पैसे लिए, लेकिन उसका इस्तेमाल निजी खर्चों के लिए किया। Bastian Bandra last service

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related posts