Blood Moon Eclipse 2025: 122 साल बाद खून का चाँद, पितृ पक्ष की पहली रात पर लगेगा चंद्र ग्रहण, जानिए कब और कैसे दिखेगा ये दुर्लभ नज़ारा

Blood Moon Eclipse 2025 : 7 सितंबर 2025 को भारत में एक अत्यंत दुर्लभ खगोलीय घटना घटने जा रही है.122 वर्षों बाद पितृ पक्ष की शुरुआत के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण (Blood Moon) का संयोग बन रहा है। यह संयोग धार्मिक, ज्योतिषीय और खगोलीय दृष्टि से अत्यंत शक्तिशाली माना जा रहा है।

चंद्र ग्रहण (Blood Moon Eclipse 2025) से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर

Second-hand phone safety : सेकेंड हैंड मोबाइल खरीदने से पहले हो जाएं सतर्क, चोरी का फोन न खरीदें, जानिए कैसे करें पहचान

प्रश्न : कब से कब तक रहेगा ग्रहण का समयBlood Moon Eclipse 2025

  • ग्रहण शुरू: रात 9:58 बजे
  • ग्रहण चरम पर: रात 11:42 बजे
  • ग्रहण समाप्त: सुबह 1:26 बजे (8 सितंबर)
  • सूतक काल शुरू: 6 सितंबर दोपहर 12:57 बजे से

प्रश्न : क्यों है यह दिन विशेष?

उत्तर : यह चंद्र ग्रहण पितृ पक्ष की पहली तिथि पर पड़ रहा है, जब लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान की गई तर्पण, मंत्र जाप और दान कई गुना फलदायी होते हैं।

यह खून का चाँद (Blood Moon) भारत के अधिकांश हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

प्रश्न : क्या न करें सूतक काल में

उत्तर : भोजन पकाना और खाना वर्जित

मंदिरों में पूजा स्थगित

नए कार्य या शुभ कार्य शुरू न करें

देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श न करें

प्रश्न : क्या करें ग्रहण के दौरान

उत्तर : मंत्र जाप: “ॐ पितृभ्यो नमः” या “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

दान: दूध, सफेद वस्त्र, चांदी का सिक्का, या तिल

ध्यान और साधना: ग्रहण काल में भगवान का ध्यान करना अत्यंत शुभ माना जाता है !

इस खगोलीय घटना को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। यदि मौसम साफ रहा, तो यह दृश्य भारत के हर कोने से देखा जा सकेगा।Blood Moon Eclipse 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related posts