Dhankhar Next Home After Resignation: इस्तीफा देने के बाद कहां रहेंगे जगदीप धनखड़? सरकार ढूंढ रही नया ठिकाना!

Dhankhar Next Home After Resignation: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने पूरे राजनीतिक माहौल को हिला दिया है। 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उन्होंने पद छोड़ दिया था। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि –धनखड़ साहब आखिर अब रहेंगे कहां?

6 अगस्त को राज्यसभा सचिवालय ने कौस्तुभ सुधाकर भालेकर को पूर्व उपराष्ट्रपति का निजी सचिव नियुक्त किया है। धनखड़ अपने कार्यकाल के दौरान खासकर न्यायपालिका से जुड़े मुद्दों पर बेहद मुखर रहे थे। इस्तीफे के बाद से उन्होंने कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है और न ही किसी कार्यक्रम में नजर आए हैं।

Dhankhar Next Home After Resignation

फिलहाल धनखड़ उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में ही रह रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उनके लिए नए बंगले की तलाश तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के लूटियंस जोन में ही एक आलीशान बंगला आवंटित किया जाएगा। फिलहाल उपराष्ट्रपति के आधिकारिक आवास उपराष्ट्रपति एन्क्लेव में ही रह रहे हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें नए आवास में शिफ्ट किया जाएगा। केंद्र सरकार ने उनके लिए बंगला ढूंढने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इतना तय है कि उन्हें दिल्ली के लूटियंस जोन में ही कोई बड़ा सा बंगला दिया जाएगा।

Putin toilet secret: जिस देश दौरे पर जाते है नहीं छोड़ते अपनी पॉटी भी पुतिन ? इसके पीछे की वजह कर देगी हैरान!

विपक्ष ने उठाए सवाल

धनखड़ के अचानक इस्तीफे और सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाने के बाद विपक्ष लगातार सरकार से उनके ठिकाने और हालात को लेकर सवाल पूछ रहा है हाल ही में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने चुटकी लेते हुए कहा – धनखड़ साहब का पता चला क्या? आजकल वो कहां हैं? पवन खेड़ा ने कहा था, “धनखड़ साहब का पता चला क्या, कि आजकल वो कहां है। हम सही वक्त पर हम उम्मीदवार की जानकारी देंगे।” उन्होंने कहा कि अभी इतनी जल्दी क्या है। अभी तो वे लोग भी नहीं तय कर पाए हैं कि उनका उपराष्ट्रपति पद के लिए कौन उम्मीदवार कौन होगा।

राजनीति में नई हलचल

कांग्रेस और INDIA गठबंधन उपराष्ट्रपति पद के लिए अपने उम्मीदवार पर चर्चा कर रहे हैं। वहीं, विपक्ष यह भी दावा कर रहा है कि भाजपा के अंदर भी अलग-अलग समूह बन चुके हैं। ऐसे में धनखड़ का इस्तीफा और नया ठिकाना दोनों ही राजनीतिक चर्चाओं का गर्म मुद्दा बन गए हैं। अब सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या सरकार उन्हें लूटियंस दिल्ली में कोई नया बंगला देगी, या फिर कहानी में कोई और ट्विस्ट बाकी है? Dhankhar Next Home After Resignation

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related posts