"मैं ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत" Big Boss कंटेस्टेंट Tanya Mittal के बयान पर मचा बवाल!Tanya Mittal Bigg Boss

Tanya Mittal Bigg Boss: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इन दिनों सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तान्या मित्तल की मौजूदगी ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अपने बेबाक अंदाज़ और बिंदास बयानों के लिए मशहूर तान्या ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। एक वायरल वीडियो क्लिप में तान्या खुद को ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत बताती नजर आईं, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और संघर्ष

तान्या मित्तल, जो अक्सर साड़ी में संस्कारी लुक में नजर आती हैं, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स के साथ एक लोकप्रिय चेहरा हैं। बिग बॉस में उनकी एंट्री के बाद से ही वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक स्टॉक सेशन के दौरान तान्या ने अपने सपनों का ज़िक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सपना देखा था जिसमें सुष्मिता सेन उन्हें मिस यूनिवर्स का क्राउन दे रही थीं। उन्होंने यह भी कहा कि उस सपने में वह ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत थीं। इस बयान ने दर्शकों को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर उनकी सोच को लेकर बहस छिड़ गई।Tanya Mittal Bigg Boss

GST Council Meeting first day: GST परिषद की बैठक में बड़ा फैसला, 12% और 28% टैक्स स्लैब हटे अब सिर्फ 5% और 18% लागू, जाने पहले दिन क्या-क्या हुआ

Tanya Mittal Bigg Boss

अपने इंटरव्यू में तान्या ने अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि पर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह एक बनिया परिवार से आती हैं, जहां लड़कियों के लिए कई सामाजिक प्रतिबंध होते हैं—जैसे शाम छह बजे के बाद घर से बाहर न निकलना और लड़कों से फोन पर बात न करना। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार में लड़कियों को सिर्फ खाना बनाना सिखाया जाता है, बाकी चीजों की शिक्षा को महत्व नहीं दिया जाता।Tanya Mittal Bigg Boss

वायरल क्लिप में क्या कहा तान्या ने?

तान्या ने यह भी स्वीकार किया कि वह केवल 12वीं पास हैं और उन्हें इस बात पर कोई शर्म नहीं है कि उन्होंने ग्रेजुएशन नहीं किया। उन्होंने गर्व से कहा कि वह आज एक मिलेनियर हैं और खुद की कंपनी चलाती हैं जिसमें 350 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। उनके पास 400 से ज्यादा अवॉर्ड्स हैं, और उन्होंने यह सब अपनी मेहनत से हासिल किया है।

तान्या मित्तल का यह आत्मविश्वास और बेबाकी जहां कुछ लोगों को प्रेरित कर रही है, वहीं उनके कुछ बयान सोशल मीडिया पर विवाद का कारण भी बन रहे हैं। बिग बॉस के मंच पर उनका सफर अभी जारी है, और दर्शक उनकी अगली चाल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related posts