ICICI Bank latest news 2025 :देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंक ICICI ने अपने बचत बैंक खाताधारकों के लिए ऐसा बदलाव किया है, जिसने करोड़ों ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है।1 अगस्त 2025 से बैंक ने महानगरों और शहरी क्षेत्रों में औसत न्यूनतम मासिक बैलेंस (MAMB) को ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया है।
अगर ग्राहक इस बैलेंस को बनाए रखने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें भारी पेनल्टी चुकानी पड़ेगी। नया नियम फिलहाल नए ग्राहकों पर लागू होगा, लेकिन भविष्य में पुराने ग्राहकों पर भी इसका असर पड़ सकता है। ICICI बैंक ने बचत खातों के लिए न्यूनतम बैलेंस ₹10,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया है। 1 अगस्त 2025 से लागू यह नियम आम ग्राहकों पर असर डालेगा। जानें वजह, असर और बचने का तरीका। बैंक ने ऐसा क्यों किया?
ICICI Bank latest news 2025
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ICICI बैंक ने इस फैसले का स्पष्ट कारण तो नहीं बताया। लेकिन वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि देश की GDP बढ़ने के साथ धन का असमान वितरण भी तेज हो रहा है। बैंक अब उच्च आय वर्ग के ग्राहकों को टारगेट कर रहे हैं।
वेल्थ मैनेजमेंट, म्यूचुअल फंड, प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल जैसे क्षेत्रों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच बैंक खुद को प्रीमियम सेवाओं की ओर शिफ्ट कर रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो, बैंक अब “हाई नेटवर्थ” ग्राहकों के लिए माहौल बना रहे हैं।ICICI Bank latest news 2025
आम आदमी के लिए राहत – BSBDA खाते
अगर आप सोच रहे हैं कि इस बदलाव से आम नागरिकों का क्या होगा, तो यहां है राहत की खबर ये है की सरकार ने एक दशक पहले बैंकों को निर्देश दिए थे कि वे अपने ‘नो-फ्रिल्स’ खातों को बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉज़िट अकाउंट (BSBDA) में बदलें।ICICI Bank latest news 2025
इन खातों में न्यूनतम बैलेंस की कोई अनिवार्यता नहीं होती। ये खाते प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत भी आते हैं। इसलिए, अगर किसी को ₹50,000 बैलेंस बनाए रखना मुश्किल लगे, तो वह BSBDA खाता चुन सकता है।
RBI का नियम क्या कहता है?
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के मुताबिक BSBDA खातों को छोड़कर, अन्य बचत खातों पर बैंक अपने बोर्ड की स्वीकृति से शुल्क तय कर सकते हैं। लेकिन ये शुल्क वाजिब होने चाहिए और सेवाओं की औसत लागत से ज्यादा नहीं होने चाहिए।
ICICI का यह कदम निश्चित रूप से आम बचत खाता धारकों के लिए झटका है। यह बदलाव दिखाता है कि आने वाले समय में प्रीमियम बैंकिंग और हाई वैल्यू ग्राहकों की तरफ झुकाव और बढ़ सकता है।अगर आप ₹50,000 का न्यूनतम बैलेंस नहीं रख सकते, तो BSBDA खाता खोलना एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। ICICI Bank latest news 2025








Leave a Reply