PM Modi on Trump Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए साफ कर दिया कि भारत किसी भी सूरत में घुटने टेकने वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि देश किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा, चाहे इसके लिए कितनी भी कीमत चुकानी पड़े। पीएम मोदी का यह रुख स्पष्ट रूप से वॉशिंगटन तक एक कड़ा संदेश भेजता है। भारत ने यह जता दिया है कि अगर बात किसानों, मछुआरों और देश के स्वाभिमान की हो, तो वह किसी भी वैश्विक ताकत के आगे झुकने को तैयार नहीं।
भारत डरने वाला नहीं, पीएम मोदी का संदेश
डोनाल्ड ट्रंप के 25% अतिरिक्त टैरिफ के एलान के अगले ही दिन, पीएम मोदी ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों को सर्वोपरि रखेगा। पीएम मोदी ने कहा,”मैं जानता हूं कि यह संघर्ष आसान नहीं होगा, और इसके लिए मुझे व्यक्तिगत रूप से बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।PM Modi on Trump Tariff
भारत अपने नागरिकों और खासकर किसानों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।”पीएम मोदी का यह रुख स्पष्ट रूप से वॉशिंगटन तक एक कड़ा संदेश भेजता है। भारत ने यह जता दिया है कि अगर बात किसानों, मछुआरों और देश के स्वाभिमान की बात हो, तो वह किसी भी ताकत के आगे झुकने को बिलकुल भी तैयार नहीं है!PM Modi on Trump Tariff
विदेश मंत्रालय भी पहले दे चुका है जवाब
प्रधानमंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के टैरिफ फैसले को “अनुचित और तर्कहीन” बताते हुए उसकी तीव्र आलोचना की थी। मंत्रालय ने इसे भारत के आत्मनिर्भर आर्थिक हितों के खिलाफ बताया था।PM Modi on Trump Tariff
डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी के पीछे ये 5 वजहें मानी जा रही हैं
1.रूस से व्यापारिक संबंध पर अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत ने रूस से व्यापार बंद नहीं किया, खासकर तेल खरीद जारी रखी।
2.रूसी तेल पर भारत का पलटवार किया, भारत ने तर्क दिया कि जब अमेरिका और यूरोप खुद रूस से माल ले रहे हैं, तो भारत क्यों न ले?PM Modi on Trump Tariff
3.सीजफायर पर क्रेडिट विवाद के कारण, भारत ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर के लिए ट्रंप को कोई श्रेय नहीं दिया, जिससे वे नाराज़ बताए जा रहे हैं।
4.नोबेल पुरस्कार का हकदार कौन है? पाकिस्तान और अन्य देशों द्वारा ट्रंप के लिए नोबेल की मांग के बावजूद भारत ने इस पर सवाल उठा दिए।
5.रूस को फाइनेंशियली सपोर्ट अमेरिका का आरोप है कि रूस से तेल खरीद कर भारत उसे आर्थिक रूप से मज़बूत कर रहा है।PM Modi on Trump Tariff








Leave a Reply