2 घंटा 30 मिनट की वो फिल्म, जिसका हर एक सीन दिमाग को कर देगा सुन्न, अंत बेहद खतरनाक, OTT पर कर रही मालामाल!

OTT Most Trending Thriller Film: अगर आप थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और कुछ नया देखने की तलाश में हैं, तो तमिल फिल्म ‘मारीसन’ आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है। थिएटर में भले ही ये फिल्म दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आते ही इसने तहलका मचा दिया है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो मुंह के बल गिरी. लेकिन, ओटीटी पर आते ही बवाल मचा रही है!

ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग

‘मारीसन’ को 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। करीब ₹10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिर्फ ₹7.43 करोड़ की कमाई की, जिससे ये एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब यह फिल्म 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई — और देखते ही देखते यह टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल हो गई। फिलहाल यह 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है और IMDb पर इसकी रेटिंग भी शानदार 7.5 है। OTT Most Trending Thriller Film

कहानी जो दिमाग को कर दे सुन्न

फिल्म की कहानी दयालन नाम के एक चोर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार निभाया है दमदार अभिनेता फहद फाजिल ने — जिन्हें आपने ‘पुष्पा’ में निगेटिव रोल में देखा होगा। दयालन को पुलिस पकड़ती है लेकिन चेतावनी देकर छोड़ देती है। वह फिर भी चोरी करता रहता है और एक दिन एक घर में घुसता है, जहां एक बुजुर्ग वेलायुधम जंजीरों में बंधा होता है।

“मैं ऐश्वर्या राय से ज्यादा खूबसूरत” Big Boss कंटेस्टेंट Tanya Mittal के बयान पर मचा बवाल!Tanya Mittal Bigg Boss

फहद फाजिल की परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल

फहद फाजिल ने दयालन के किरदार में जान डाल दी है। उनका अभिनय इतना गहरा और रियल लगता है कि दर्शक उनके साथ जुड़ जाते हैं — कभी सहानुभूति, कभी गुस्सा, और कभी हैरानी। उन्होंने एक morally grey कैरेक्टर को जिस तरह से निभाया है, वो इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है।OTT Most Trending Thriller Film

साइकोलॉजिकल थ्रिल का तगड़ा डोज

फिल्म सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं है, बल्कि यह इंसानी मनोविज्ञान की गहराइयों में उतरती है। दयालन और वेलायुधम के बीच की बातचीत, डीलिंग और अंत में जो खुलासे होते हैं — वो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि कौन सही है और कौन गलत। फिल्म का अंत इतना चौंकाने वाला है कि लोग इसे देखकर घंटों तक सोचते रह जाते हैं। OTT Most Trending Thriller Film

बुजुर्ग बताता है कि उसे उसके बेटे ने कैद किया है। दयालन उससे डील करता है, जंजीर तोड़ता है और फिर पता चलता है कि उस बुजुर्ग के अकाउंट में ₹25 लाख हैं। इसके बाद जो घटनाएं घटती हैं, वो दर्शकों को झकझोर देती हैं और फिल्म का अंत तो वाकई रोंगटे खड़े कर देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related posts