TMC Leader Arrested: नोएडा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने कानून की आड़ में लोगों को चूना लगाने का पूरा साम्राज्य खड़ा कर रखा था। सेक्टर 70 में ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो’ नाम से चल रहे इस फर्जी पुलिस स्टेशन का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बिभास अधिकारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके साथ उसका बेटा भी गिरफ्त में आ गया है।
यूपी पुलिस ने सेक्टर 70 में चल रहे एक फर्जी पुलिस स्टेशन का भंडाफोड़ कर दिया है, जो खुद को ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो’ बताकर जनता से पैसे वसूल रहा था। इस गिरोह का मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल का पूर्व TMC नेता बिभास अधिकारी निकला, जिसे उसके बेटे और चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया।TMC Leader Arrested
Table of Contents
बंगाल से नोएडा तक फैला जाल
बिभास अधिकारी पहले भी सुर्खियों में रह चुका है! शिक्षा भर्ती घोटाले में उस पर ED और CBI की जांच चल चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में उसने ‘इंटरपोल’ और ‘सोशल जस्टिस’ के नाम पर दो फ्लैट किराए पर लेकर फर्जी दफ्तर बनाए थे, जिनके बाहर नीली बत्ती वाली कार, हथियारबंद सुरक्षाकर्मी और पुलिस जैसे बोर्ड लगाकर वह रौब झाड़ता था।TMC Leader Arrested
SIR controversy: SIR पर विपक्ष के विरोध पर EC ने जारी किए सबूत, कांग्रेस ने लिया बैकफुट
नोएडा छापेमारी में मिले चौंकाने वाले सबूत
नोएडा पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 4 जून को सेक्टर 70 में एक ऑफिस किराए पर लिया और महज 15 दिनों में इसे पूरी तरह से ‘पुलिस स्टेशन’ जैसा रूप दे दिया। फर्जी लोगो, बोर्ड और सरकारी दस्तावेजों की नकल के जरिए वे आम लोगों को विश्वास में लेकर उनसे पैसे ऐंठते थे। यहां तक कि उनकी खुद की वेबसाइट भी थी और वे डोनेशन भी लेते थे।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने नौ मोबाइल फोन, 17 स्टाम्प मोहर, कई चेक बुक, नकली पहचान पत्र, मंत्रालयों के फर्जी प्रमाण पत्र, एटीएम कार्ड, विजिटिंग कार्ड, ₹42,300 नकद और ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो’ के चार बड़े बोर्ड बरामद किए हैं। TMC Leader Arrested
पुलिस ने छापेमारी में नौ मोबाइल फोन, 17 स्टाम्प मोहर, छह चेक बुक, नकली पहचान पत्र, एटीएम कार्ड, ₹42,300 नकद, ‘इंटरनेशनल पुलिस एंड क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो’ के चार बोर्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं।TMC Leader Arrested
खुला नकाब, धोखाधड़ी का कारोबार
पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य खुद को सरकारी अधिकारी बताते थे, ताकि लोग बिना शक किए उनकी बात मान लें। बंगाल और यूपी में एक जैसी चाल चलकर उन्होंने कई लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाया। अब पुलिस बीएनएस, आईटी ऐक्ट और अन्य धाराओं के तहत आगे की जांच कर रही है।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं जैसे 419, 420, 467, 468, 471, 170 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66C व 66D के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे जांच कर रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों से ठगी की है।TMC Leader Arrested








Leave a Reply